फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून जू: रोज आठ किलो मांस खाने वाला सफेद बाघ मंगलवार को रहता है भूखा, पीछे है खास वजह

Fri, 20 Nov 2026 05:00 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

फिलहाल सफेद बाघ तेजस को भोजन में रोजाना आठ किलो मांस दिया जाता है। इसके अलावा उसे मल्टीविटामिन और कई पोषक तत्वों वाला विशेष पेस्ट दिया जाता है।
विज्ञापन
सफेद बाघ तेजस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जू में ग्वालियर से आया सफेद बाघ (तेजस) रोजाना आठ किलो मांस खाता है। हालांकि हफ्ते में एक दिन मंगलवार को वह भूखा भी रहता है। ताकि उसका पाचन तंत्र ठीक रह सके। करीब ढाई साल के तेजस को बीती 28 सितंबर को ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान से देहरादून लाया गया था।

विज्ञापन


जू की रेंजर दीक्षा भट्ट ने बताया कि तेजस को एक महीने क्वारंटीन किया गया था ताकि उसकी सेहत पर नजर रखी जा सके। इसके बाद उसे नए बाड़े में रखा गया। तेजस का जन्म चिड़ियाघर में ही हुआ है इसलिए उसे यहां के माहौल में ढलने में परेशानी नहीं हुई। उसके आने के बाद से ही उसे देखने के लिए लोग पूछताछ कर रहे थे।

अब बाड़ा खुलने के बाद पर्यटकों के बढ़ने की उम्मीद है। उसकी देखभाल के लिए एक मुख्य कीपर समेत चार से पांच कर्मचारी तैनात हैं। जू के पशु चिकित्सक डॉ. प्रदीप मिश्रा ने बताया कि तेजस का वजन करीब 180 किलो है और उसकी सेहत अच्छी है। वह सक्रिय है और नियमित रूप से भोजन कर रहा है। उसे शाम के समय खाना दिया जाता है।

UK Top News: दून को सीएम की सौगात, जू में तेजस की एंट्री, आएंगे मोहन भागवत, प्रधानाध्यापक निलंबित

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

फिलहाल उसके भोजन में रोजाना आठ किलो मांस शामिल है। इसके अलावा उसे मल्टीविटामिन और कई पोषक तत्वों वाला विशेष पेस्ट दिया जाता है। बताया कि नए बाड़े में उसके घूमने के लिए अलग रास्ता बनाया गया है। यहां पानी का कुंड, पीने के पानी की सुविधा की गई हैं। इससे उसे व्यस्त रखने में और तनाव कम करने में भी मदद मिलेगी।

डॉ. मिश्रा ने बताया कि सफेद बाघ भी रॉयल बंगाल टाइगर ही होता है। उसके पीछे एक खास रिसेसिव जीन होता है। इस जीन के कारण शरीर में रंग बनाने की प्रक्रिया प्रभावित होती है जिससे बाघ का रंग सफेद हो जाता है। साथ ही उसके शरीर पर काले या भूरे रंग की धारियां बनी रहती हैं और आंखें नीली होती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें