फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश-विदेश के फलक पर चमके दून के युवा, बेटी छायी सिंगापुर में तो बेटे को मिला नेशनल अवार्ड

Wed, 24 Jul 2019 03:33 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रियंका बनी सबके लिए मिसाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दून के दो होनहारों ने देश-विदेश के फलक पर अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी है। अपनी काबिलियत के दम पर दून का नाम रोशन करने वाले इन युवाओं की कामयाबी सबके लिए मिसाल है। 

विज्ञापन


सिंगापुर में छा गया प्रियंका का पोस्टर 
दून यूनिवर्सिटी की स्कूल ऑफ फिजिकल साइंसेज में पीएचडी स्कॉलर प्रियंका का पोस्टर सिंगापुर में छा गया। प्रियंका ने सिंगापुर में आयोजित सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शिरकत की। यूनिवर्सिटी के तीन शोधार्थियों ने फिजिक्स विभाग की डॉ. हिमानी शर्मा के नेतृत्व में कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। ‘मैटेरियल फॉर एडवांस टेक्नोलॉजी’ विषय पर आयोजित कांफ्रेंस में प्रियंका ने ‘एनहांस्ड फोटोकैटालिक प्रॉपर्टीज ऑफ मेटल नैनो पार्टिकल्स टीआईओ-2 नैनो ट्यूब हाईब्रीड्स’ के पोस्टर प्रस्तुत किए। नोबल लॉरिएट प्रोफेसर फ्रेजर स्टोडार्ट ने उनके पोस्टर को बेस्ट पोस्टर अवार्ड से नवाजा। दून यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. सीएस नौटियाल ने प्रियंका की इस उपलब्धि पर बधाई दी है।

इलेक्ट्रिक एंबुलेंस बनाने वाले राजकिशोर को नेशनल अवार्ड
शहर के एक लाल ने फिर देश में प्रदेश का नाम रोशन किया है। इलेक्ट्रिक एंबुलेंस के आविष्कार के लिए देहरादून के राजकिशोर को प्राइड ऑफ नेशन अवार्ड से नवाजा गया है। यह अवार्ड राजकि शोर को कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में दिल्ली के एनसीसी कैडेट ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रदान किया। एक वर्ष पहले राजकिशोर ने बिजली के क्षेत्र में अचानक आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए इलेक्ट्रिक एंबुलेंस का आविष्कार किया था। वह देहरादून में करीब 450 लोगों की बिजली से संबंधित समस्याओं का निदान कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें