फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun Airport: मौसम रहा खराब, प्रयागराज से देहरादून आ रही फ्लाइट की डायवर्ट, तीन रहीं रद्द

Mon, 26 Jun 2023 08:39 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, जौलीग्रांट(देहरादून)

सार

सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब था। जिसके चलते प्रयागराज से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया।
विज्ञापन
देहरादून एयरपोर्ट पर इंडिगो की फ्लाइट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खराब मौसम के कारण देहरादून एयरपोर्ट पर लगातार दूसरे दिन भी हवाई यातायात प्रभावित हुआ। जिस कारण प्रयागराज से देहरादून आ रही एक फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट करना पड़ा। वहीं तीन अन्य फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया। इससे पहले रविवार को भी इंडिगो की दो उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा था।

विज्ञापन


सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब था। जिसके चलते प्रयागराज से देहरादून आने वाली इंडिगो की फ्लाइट को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। इस फ्लाइट ने सुबह 9:11 बजे प्रयागराज से उड़ान भरी थी और लखनऊ डायवर्ट किए जाने के कारण सुबह 11:50 बजे देहरादून पहुंच सकी।

Jollygrant Airport: बारिश के कारण दो फ्लाइटें हुईं डायवर्ट, एयरपोर्ट पर केवल इतनी रह गई थी विजिबिलिटी
विज्ञापन


इसके अलावा इंडिगो की दूसरी फ्लाइट को जयपुर से ही रद्द कर दिया गया। इधर एलाइंस एअर की दिल्ली और लखनऊ से आने वाली दोपहर की उड़ानों को भी रद्द कर दिया गया। जिससे यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।
विज्ञापन


वहीं एलाइंस एयर की प्रयागराज से आने वाली फ्लाइट 48 मिनट देरी से शाम 4:08 बजे एयरपोर्ट पर पहुंची। एयरपोर्ट मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी छह किलोमीटर रही।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें