फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: त्यूणी में जलविद्युत परियोजना के डैम से नदी में छोड़ा पानी, तेज बहाव में बहने से बच्ची की माैत

Thu, 28 May 2026 11:20 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, त्यूणी (देहरादून)

सार

सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से नदी में पानी छोड़ा गया। इस दौरान नदी किनारे खेल रही एक बच्ची की पानी में डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
बच्ची की मौत - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्यूणी थाना क्षेत्र के सरनाड बस्ती निवासी कैलाश थापा की ढाई वर्षीय पुत्री मरसिका की बृहस्पतिवार को पब्बर नदी में डूबने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से नदी में पानी छोड़ा गया। इससे अचानक जलस्तर बढ़ने से बच्ची नदी के तेज बहाव की चपेट में आ गई। हादसे से परिजनों और क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त है।

विज्ञापन


थाना प्रभारी अश्विनी बलूनी ने बताया कि सूचना मिली थी कि सरनाडपानी के पास कुछ बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे। इसी दौरान बांध से पानी छोड़ा गया और एक बच्ची नदी के तेज बहाव में बह गई।

Chardham Yatra: ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश में मध्यप्रदेश के दो तीर्थयात्रियों की तबीयत बिगड़ी, दोनों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से तलाशी अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद हुआ। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। शव को पंचनामा भरने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें