युवकों के पासपोर्ट जब्त कर लिए गए हैं।
होटल में नौकरी दिलाने के नाम पर दुबई भेजे गए गढ़ी कैंट निवासी दो युवकों सहित विभिन्न शहरों के 25 लोगों को मजदूरी में लगाया गया। मजदूरी से मना करने पर उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं।
गढ़ी कैंट निवासी युवकों के परिचितों ने मंगलवार देर रात अमर उजाला को फोन कर बताया कि क्षेत्र के ही एक व्यक्ति ने एक लाख रुपये लेकर दुबई में होटल में नौकरी का आश्वासन दिया था, 25 मई को इन युवकों को दुबई भेजा गया, लेकिन होटल के बजाए वहां उनसे मजदूरी कराई गई। इससे मना करने पर उनके पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए हैं।
बताया गया है कि सभी लोगों को एक ही समय खाना दिया जा रहा है। दून के युवक जहां फंसे हैं उसका पता एक्रो स्पेशलिस्ट सर्विसेज नियर नूर बैंक मेट्रो स्टेशन अलसफर इनवेस्टमेंट बताया गया है। नौकरी के नाम पर दुबई भेजे गए युवकों के फंसने की सूचना पर उनके परिचित और परिजन भी चिंतित हैं।