फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दिन पिथौरागढ़ के लिए जौलीग्रांट हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा नौ सीटर विमान

Sun, 07 Oct 2018 09:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
जॉली ग्रांट एयरपोर्ट - फोटो : file photo
विज्ञापन

उत्तराखंड में उड़ान योजना का शुभारंभ आठ अक्तूबर से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह खुलासा किया।

विज्ञापन


वे डाटकाली मंदिर के पास स्थित डबल लेन सुरंग के उद्घाटन के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आठ अक्तूबर से प्रदेश में उड़ान योजना शुरू हो जाएगी। इसके तहत जौलीग्रांट हवाई अड्डे से एक नौ सीटर विमान पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा।
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ और पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा प्रस्तावित है। योजना के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से सभी तरह की औपचारिकताएं और शर्तें पूरी हो गई हैं। इस रूट पर हैरिटेज एविएशन नौ सीटर विमान के जरिए अपनी सेवाएं देगा। इसमें एक ओर का किराया 1570 रुपये किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें