फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने किया देहरादून-दिल्ली हाईवे स्थित डबल लेन सुरंग का उद्घाटन

Sun, 07 Oct 2018 08:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने किया डबल लेन टनल का उद्घाटन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि उत्तराखंड का स्वरूप 2025 में बदल जाएगा। रजत जयंती पर प्रदेश की स्थिति एकदम जुदा दिखाई देगी। यहां के युवाओं के पास रोजगार होगा, पहाड़ों से पलायन भी रुकेगा। वह शनिवार को सहारनपुर रोड स्थित प्रदेश की पहली डबल लेन इं विश्वेश्वरैय्या टनल का लोकार्पण कर रहे थे। 

विज्ञापन


उन्होंने भारत कंसट्रक्शन कंपनी द्वारा समय से आठ महीने पहले टनल बनाने पर प्रशंसा की। कहा कि समय से पहले बनी 9 करोड़ से अधिक की बचत हुई है। इससे पता चलता है कि कोई भी कार्य समय से शुरू होकर निर्धारित समय पर पूरा होता है तो उसका सभी को लाभ होता है। उन्होंने कहा कि टनल के दोनों ओर लुक देने की जरूरत है। जिससे उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों को लगे कि वह देवभूमि आए हैं। कहा कि यह टनल सेल्फी प्वाइंट बने। इसके लिए अच्छे डिजाइनर से डिजाइन कराया जाए।

इसके साथ ही पुरानी टनल का भी जीर्णोद्धार किया जाए। जिससे इस टनल से गुजरने वालों को किसी तरह की कोई असुविधा न हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें उत्पादन बढ़ाना होगा। सड़क अच्छी होगी तो पर्यटक आएंगे। पर्यटक यहां आना चाहते हैं। इस वर्ष रिकॉर्ड तोड़ पर्यटक देवभूमि आए। खनन में 400 से 800 करोड़ की आय इस बार हमने की है। उन्होंने कहा कि तमाम रिसोर्स का दोहन और इस्तेमाल कर घाटा पूरा करेंगे। राज्य की प्रगति को आगे बढ़ाया जाएगा। धर्मपुर विधायक विनोद चमोली ने कहा कि पुरानी टनल में अक्सर जाम लगता था, जिससे अब निजात मिलेगी। 
विज्ञापन


जनता को राहत देने के लिए कम की पेट्रोल-डीजल की कीमतें 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में एक करोड़ 30 लाख लीटर डीजल-पेट्रोल का इस्तेमाल होता है। कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में ढाई रुपये प्रति लीटर कम किए और इतना ही हमने भी कटौती की है। इससे सरकार को सवा तीन सौ करोड़ रुपये राजस्व का घाटा होगा। लेकिन, सरकार ने जनता को राहत देने के लिए कड़े मन से निर्णय लिया। कहा कि टनल में नौ करोड़, सूर्यधार परियोजना में 25 करोड़ समेत कई परियोजनाओं से बची धनराशि से इस घाटे की क्षतिपूर्ति की जाएगी। 

भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी रहेगी जंग 
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जंग जारी रहेगी। कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई में जनता का सहयोग मिल रहा है। वहीं, जनप्रतिनिधि, मंत्री, सहयोगी व नौकरशाही भी हमारे साथ है।  

दून से पिथौरागढ़ की उड़ान आठ से: सीएम
प्रदेश में उड़ान योजना का शुभारंभ आठ अक्तूबर से होने जा रहा है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यह खुलासा किया। वे डाटकाली मंदिर के पास स्थित डबल लेन सुरंग के उद्घाटन के बाद मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि आठ अक्तूबर से प्रदेश में उड़ान योजना शुरू हो जाएगी। इसके तहत जौलीग्रांट हवाई अड्डे से एक नौ सीटर विमान पिथौरागढ़ के लिए उड़ान भरेगा। नागरिक उड्डयन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, उड़ान योजना के तहत देहरादून-पिथौरागढ़ और पंतनगर-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा प्रस्तावित है। योजना के लिए नागरिक उड्डयन महानिदेशालय से सभी तरह की औपचारिकताएं और शर्तें पूरी हो गई हैं। इस रूट पर हैरिटेज एविएशन नौ सीटर विमान के जरिए अपनी सेवाएं देगा। इसमें एक ओर का किराया 1570 रुपये किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें