विस्तारा की फ्लाइट हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11:20 बजे मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आएगी। जबकि, यहां से दोपहर 12:20 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। देहरादून-मुंबई के बीच यह विस्तारा की दूसरी फ्लाइट होगी।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
विमानन कंपनी विस्तारा देहरादून-मुंबई के बीच सोमवार से अपनी दूसरी फ्लाइट शुरू करने जा रही है। यह फ्लाइट सप्ताह में सिर्फ तीन दिन देहरादून-मुंबई के बीच अपनी उड़ान भरेगी। देहरादून-मुंबई के बीच बढती यात्रियों की संख्या को देखते हुए विस्तारा एयरलाइंस सोमवार (आज) से अपनी नई फ्लाइट शुरू करने जा रही है।
विज्ञापन
यह फ्लाइट हर सप्ताह सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 11:20 बजे मुंबई से जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आएगी। जबकि, यहां से दोपहर 12:20 बजे मुंबई के लिए रवाना होगी। देहरादून-मुंबई के बीच यह विस्तारा की दूसरी फ्लाइट होगी।
जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर विभिन्न शहरों की 15 फ्लाइट के साथ इंडिगो सबसे आगे है। इसके बाद विस्तारा और एलाइंस एयर की भी तीन-तीन उड़ानें एयरपोर्ट पर संचालित की जा रही हैं।