प्रेमनगर चौक से लेकर केहरी गांव तक चल रहे हाईवे के चौड़ीकरण के लिए हो रहे कटान के कारण प्रेमनगर में तीन दुकानें गिर गए। हालांकि सुबह ही दुकानों को खाली करवा दिया गया था। जिससे कोई नुकसान नहीं हुआ है।
प्रेमनगर में अतिक्रमण हटने के बाद प्रेमनगर चौक से लेकर केहरी गांव तक हाइवे का चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए रोड के दोनों तरफ ढांग को काटा जा रहा है। ढांग के ऊपर दुकानें बनी हुई है। रविवार को ढांग कटान के दौरान तीन दुकाने इसके जद में आ गई और ढ़ह गई।
इसमें हर्ष इलेक्ट्रिक की दुकान, नाती की दुकाकर लालचंद की दुकान शामिल है। हालांकि इन्हें खाली करने के लिए सुबह ही निर्देश दिए थे, जिसके कारण दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दिए थे। जिसके कारण कोई नुकसान नहीं हुआ है। व्यापारियों ने मांग की है कि उनकी दुकानों का मुआवजा दिया जाए। और बेतरतीब ढंग से कटान पर रोक लगाई जाए।