जांच के बाद टीम ने प्रेमनगर क्षेत्र से पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी के रहने वाले कृपाल शर्मा को पकड़ लिया। उसके पास से लैपटॉप, मोबाइल फोन, पैनटैब, डेबिट और क्रेडिट कार्ड आदि बरामद हुए। एसआई बहुगुणा की शिकायत पर उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। एसएसपी ने बताया कि उसके दो करंट अकाउंट (चालू खाता) के बारे में भी जानकारी की जा रही है। इसमें लेनदेन के आधार पर ही पता चलेगा कि उसने कितनी ठगी कितने लोगों से की है। आरोपी प्रेमनगर क्षेत्र के ही एक प्रतिष्ठित कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है।
बेरोजगारों का लेता है टेस्ट
आरोपी कृपाल शर्मा ने एसटीएफ को बताया कि वह लिंकडइन एकाउंट नंबर पर बेरोजगार युवक-युवतियों से संपर्क कर जॉब का लालच देता है। इसके बाद उनका भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और अन्य विषयों का टेस्ट भी लेता है। प्रश्नपत्र हल करने के लिए उन्हे कृपाल शर्मा की वेबसाइट न्यूट्रिनो डॉट इन से पैनटैब खरीदना होता है। उनसे यह भी बताया जाता है कि जो लोग सफल नहीं होंगे उनका पैसा वापस कर दिया जाएगा। लेकिन, बाद में वह उनके मोबाइल नंबरों को ब्लॉक कर देता है।