फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शहर के नामी स्कूल में असम के छात्र से रैगिंग और यौन उत्पीड़न, हॉस्टल में की गई मारपीट से मचा बवाल

Fri, 06 Sep 2024 11:35 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

शहर के नामी स्कूल में असम के छात्र से रैगिंग और यौन उत्पीड़न का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के एक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र के साथ हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने मारपीट कर दी। इस मामले में असम पुलिस को शिकायत की गई। असम पुलिस ने जीरो एफआईआर कर अब दून के डालनवाला थाने को केस ट्रांसफर कर दिया है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन




ये भी पढ़ें...Uttarakhand: प्रदेश की अतिथि शिक्षिकाओं के लिए खुशखबरी...मिलेगा मातृत्व अवकाश, शिक्षा सचिव ने जारी किए आदेश

प्रभारी निरीक्षक मनोज मैनवाल ने बताया कि एक व्यक्ति ने स्कूल में पढ़ने वाले अपने बेटे के साथ मारपीट की शिकायत असम पुलिस से की थी। आरोप है कि हॉस्टल में उसके बेटे के साथ सीनियर छात्रों ने मारपीट की। इस मामले में असम पुलिस ने जीरो एफआईआर ट्रांसफर की है। अब डालनवाला पुलिस ने आईपीसी और पॉक्सो एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें