फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: अधिकारी-कर्मचारी पहुंचे, लेकिन सर्वर में खराबी के चलते नहीं हो पाया बीएस-4 गाड़ियों का पंजीकरण

Fri, 24 Apr 2020 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amarujala
विज्ञापन

केंद्रीय भूतल, सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के निर्देश पर बीएस-4 मॉडल की गाड़ियों के पंजीकरण को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी आरटीओ कार्यालय में तो पहुंच गए लेकिन सर्वर में आई खराबी के चलते एक भी गाड़ी का पंजीकरण नहीं हो पाया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने इसकी जानकारी एनआईसी अधिकारियों को दी एनआईसी ने कई घंटे की मशक्कत के बाद सर्वर में आई खामियों को दूर किया। एआरटीओ (प्रशासन) द्वारका प्रसाद ने बताया कि खराबी को दूर कर लिया गया है। अब शुक्रवार से पंजीकरण किया जाएगा।

बता दें कि लॉकडाउन के चलते बीएस-4 मानक की लाखों गाड़ियों का पंजीकरण नहीं हो पाया है। जबकि इन गाड़ियों का 31 मार्च तक पंजीकरण होना था, लेकिन 30 मार्च के पहले ही कोरोना वायरस का संक्रमण रोकने के लिए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन लागू कर दिया। जिसकी वजह से गाड़ियों का पंजीकरण नहीं हो पाया।
विज्ञापन


आखिरकार सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर केंद्र सरकार ने गाड़ियों के पंजीकरण को लेकर 30 अप्रैल तक की मोहलत दे दी थी, लेकिन लॉकडाउन बढ़ाए जाने के चलते गाड़ियों का पंजीकरण दोबारा नहीं हो पाया। फिलहाल सरकार ने लॉकडाउन के बीच परिवहन अधिकारियों को छूट देते हुए कहा कि वे बीएस-4 मॉडल गाड़ियों का पंजीकरण 30 अप्रैल तक कर सकते हैं जिसके लिए कार्यालयों को खोलने की छूट दे दी गई।

सरकार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को आरटीओ कार्यालय भी खुला। गाड़ियों के पंजीकरण करने वाले अधिकारी कर्मचारी भी पहुंच गए, लेकिन सर्वर में आई खराबी के चलते गाड़ियों का पंजीकरण नहीं हो पाया। एआरटीओ प्रशासन द्वारिका प्रसाद ने बताया कि सर्वर में खराबी कारण पंजीकरण नहीं हो पाया। इस खराबी को दूर कर लिया गया है। शुक्रवार से गाड़ियों का पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें