मुजफ्फरनगर में दो समुदायों के बीच भड़के दंगे के बाद उत्तराखंड परिवहन निगम ने बीती रात दिल्ली जाने वाली बसों का रास्ता बदल दिया था।
मगर देर रात स्थिति सामान्य होने पर बसें मुजफ्फरनगर बाईपास होते हुए दून और हरिद्वार पहुंची। जबकि रविवार सुबह से ही इसी रूट से दिल्ली के लिए बसें भेजी गईं।
पढें, यहां दंगे की अफवाह उड़ाई, वहां पहुंचे 'हवालात'
बदल गया रूट
बीती शाम देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश से दिल्ली जाने वाली उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों को पौंटा से यमुनानगर, करनाल होते हुए दिल्ली के लिए भेजा गया था।
पढें, दंगा: यूपी के साथ उत्तराखंड में भी हाई अलर्ट
दंगा भड़कने के बाद परिवहन निगम ने एहतियात बरतते हुए यह कदम उठाया था। मगर तड़के मुजफ्फरनगर बाईपास होते हुए बसें देहरादून पहुंचने लगीं थी।
मुजफ्फरनगर में नहीं है इंट्री
जिसके बाद रविवार सुबह रुड़की, मंगलौर, मुजफ्फरनगर बाईपास होते हुए दिल्ली के लिए भेजी गईं। मंडलीय प्रबंधक, संचालन सीपी कपूर ने बताया कि देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश रीजन से हर रोज करीब 170 बसें दिल्ली के लिए जाती हैं और इतनी ही आती भी हैं।
मुजफ्फरनगर के अंदर बसों की इंट्री नहीं हैं, इसलिए बसें बाहर से ही निकल रही हैं। हालात सामान्य होने के बाद ही बसों को इस रूट से भेजा जा रहा है।
पढें, मुजफ्फरनगर बवाल से हरिद्वार में हाई अलर्ट
चालकों को दी एहतियात बरतने की सलाह
मगर बस चालकों को एहतियात बरतने के साथ ही दूसरी बसों को भी देखने के निर्देश दिए गए हैं। कोई भी अनहोनी की आशंका पर बस को सुरक्षित स्थान पर रोकने या फिर ले जाने के लिए कहा गया है।
वहीं विभागीय अधिकारी भी लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। वहीं ब-डिपो के परविंदर सिंह ने बताया कि सड़क पर भारी मात्रा में फोर्स लगाई गई है, जिसके बाद बसें आ-जा रही हैं।