फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथः पूजा शुरु होने में 3 दिन शेष

Sun, 08 Sep 2013 03:29 PM IST
अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड जलप्रलय के 85 दिन बाद 11 सितंबर को बाबा केदार की प्रस्तावित पूजा से पूर्व शुद्धिकरण यज्ञ होगा। यज्ञ सुबह लगभग 7.15 बजे से पूर्वाह्न 11 बजे तक चलेगा। इसके बाद बाबा केदार की नियमित पूजा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


शासन-प्रशासन पूजा शुरू करवाने के लिए कमर कसे हुए है। बताया गया है कि उरेडा के जरिए केदारधाम में बेस कैंप तक बिजली पहुंचा दी गई है।

'शंभू' ने चाहा, तभी चढ़ सकेंगे भक्त केदारनाथ

टावर चालू करने में बाधा
बिजली की लड़ियों से बाबा के धाम को जगमग करने की भी तैयारी कर ली गई। धाम में संचार व्यवस्था सुचारु करने के लिए शनिवार शाम तक बीएसएनएल टावर शुरू करने की घोषणा की गई थी।

परंतु खबर लिखे जाने तक टावर चालू नहीं किया जा सका था। बीएसएनएल के जीएम एमपी गुप्ता ने बताया कि मौसम की खराबी के चलते टावर चालू करने में बाधा आ रही थी। जैसे ही अनुकूल परिस्थिति होगी टावर चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


बिजली पहुंचा दी गई
टावर स्थापित करने के बाद उपकरणों के इस्टालेशन का कार्य चल रहा है। टावर को उरेडा द्वारा निर्मित 100 किलोवाट की माइक्रोहाइडल प्रोजेक्ट से विद्युत आपूर्ति की जाएगी।

पढें, आचार्य बालकृष्ण के निकले 'दो बाप'

विकल्प के रूप में केदारनाथ जनरेटर भेजा गया है। पुलिस/कर्मचारियों के कैंप में भी बिजली पहुंचा दी गई है।

मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह भी शनिवार को अपने चार अधीनस्थों के साथ चॉपर से केदारनाथ पहुंच गए। मंदिर समिति की टीम मंदिर के निकट धर्मशाला में कैंप करेगी।

दो फ्रेब्रिकेटेड हट निर्मित, छह का सामान पहुंचा
डीएम दिलीप जावलकर ने बताया कि धाम में दो प्री-फेब्रिकेटेड हट्स का निर्माण हो चुका है। छह हट्स का सामान धाम में पहुंच चुका है।

कर्मचारी केदारनाथ भेजे
शनिवार को एमआई-17 और सिविलियन हेलीकॉप्टर से धाम में निर्माण सामग्री और कर्मचारी केदारनाथ भेजे गए।

मंदिर समिति के मुख्य कार्याधिकारी सिंह ने बताया कि बारी-बारी से मंदिर समिति के 17 और तीर्थ पुरोहित समाज के सात लोग केदारनाथ जाएंगे। तय समय पर उक्त 24 लोगों की अदला-बदली की जाएगी।

पढें, ...तो अब कहां से आ गए इतने शवः भट्ट

आम लोगों को रोकने ले लिए अतिरिक्त फोर्स
पूजा के मद्देनजर केदारघाटी में अतिरिक्त पुलिस फोर्स भेजी गई है। 120 से ऊपर पुलिस/पीएसी के जवान गुप्तकाशी, फाटा, सोनप्रयाग, गौरीकुंड सहित अन्य स्थानों पर तैनात रहेंगे। ताकि बिना अनुमति केदारनाथ जाने वालों को रोका जा सके।

केदारनाथ में तैनात रहेगी हेल्थ टीम
केदारनाथ में पूजा शुरू करने से लेकर कपाट बंद किए जाने तक स्वास्थ्य विभाग की एक टीम भी तैनात रहेगी। केदारनाथ में एक मेडिकल आफिसर सहित एक फिजीशियन और पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया जा रहा है।

व्यवस्था बनाने के लिए कार्यवाहक महानिदेशक और शासन के अधिकारी शनिवार को केदारनाथ के लिए रवाना हो गए हैं। टीम के मेडिकल कैंप लगाने के साथ ही आवासीय और अन्य सुविधाओं का बंदोबस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले भी विभाग ने पुलिस टीम के साथ अपने चिकित्सकों को डीएनए सैंपलिंग के लिए लगाया था। गौरीकुंड में भी विभाग ने एक चिकित्सक दल तैनात कर रखा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें