फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के बदमाशों के निशाने पर देहरादून के अमीर, ये घटनाएं कर रही तस्दीक

Tue, 08 Oct 2019 10:38 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • उत्तर प्रदेश पुलिस की गोली से बचने के लिए दून घाटी का रुख कर रहे बदमाश
विज्ञापन
देहरादून में लूट - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के अमीर यूपी के बदमाशों के निशाने पर हैं। एक के बाद एक हो रहीं लूट की घटनाएं और इनमें यूपी के बदमाशों का जुड़ाव इसी ओर इशारा कर रहा है। यूपी में अपराध के बदले मिलने वाली ‘गोली’ से बचने के लिए जुर्म के खिलाड़ी अपराध के लिहाज से इस इलाके को सुरक्षित मानकर चल रहे हैं। पिछले दिनों प्रेमनगर के पेट्रोल पंप पर लूटपाट और दो अपराधियों के बीच रिकार्ड हुई बातचीत से भी इसकी पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन


राजधानी में लूट की यह पहली घटना नहीं है। यूपी में जब से अपराध के बदले पुलिस की गोली मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है, तब से  वहां के अपराधी देहरादून की ओर रुख कर रहे हैं। करीब तीन माह पहले प्रेमनगर में पेट्रोल पंप मालिक को गोली मारकर कई लाख रुपये लूटने वाले बिजनौर के बदमाशों की गिरफ्तारी से भी यही बात सामने आई थी। गिरोह के सरगना ने बिजनौर जेल से निकलते ही दून की राह पकड़ी थी। अभिमन्यु एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन की कोठी में डाका डालकर 60 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति लूटने वाला गैंग भी दिल्ली का ही था। हाल में ही दो बदमाशों के बीच मोबाइल पर हुई बातचीत की रिकार्डिंग सामने आई थी। इस बातचीत में दो बदमाश इस बात की तस्दीक कर रहे थे कि अब अपराधियों के लिए उत्तराखंड ज्यादा सुरक्षित है। 

विज्ञापन

छह दिन में फुर्र हुई पुलिस की खुशी

अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी के मालिक आरपी ईश्वरन के घर डकैती के मामले का खुलासा करने की पुलिस की खुशी छह दिन में फुर्र हो गई। 22 सितंबर को बदमाशों ने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने एक अक्तूबर को पांच बदमाशों गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर दिया था। पुलिस इसी बड़ी उपलब्धि को लेकर खासा उत्साहित थी। प्रेमनगर में ज्वेलर के यहां लूटपाट के बाद यह खुशी गायब हो गई है।

पहले बनी हुई हैं लूट की दो घटनाएं

दून पुलिस के लिए पहले से ही शहर के बीचोबीच हुई लूट की दो घटनाएं गले की फांस बनी हुई हैं। काफी कोशिशों के बाद भी पुलिस बदमाशों तक नहीं पहुंच पाई है। नेहरू कालोनी के सरस्वती विहार में बाइक सवार तीन बदमाशों ने 17 अप्रैल को सिद्धार्थ ज्वेलर्स की मालिक को आतंकित कर लाखों के जेवरात लूट लिए थे। उस समय बदमाश गोरखपुर क्षेत्र की तरफ  जाकर गायब हो गए थे। फरवरी माह में बदमाशों ने वसंत विहार थाना क्षेत्र में शराब ठेकेदार शिव शंकर यादव को घायल कर साढ़े चार लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। उपचार के दौरान यादव की मौत हो गई थी। पुलिस इन घटनाओं का खुलासा करने में अब तक नाकाम रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें