इन प्रमुख पुलों को पहुंचा है नुकसान
- प्रेमनगर नंदा की चौकी के पास हाईवे पर बना पुल क्षतिग्रस्त हुआ
- टपकेश्वर मंदिर परिसर में तमसा नदी पर बना पुल टूटा
- दून विहार में नाले पर बना पुल टूटने से बस्तियों का संपर्क कटा
- मालदेवता क्षेत्र में टिहरी को जोड़ने वाले पुल की अप्रोच रोड टूटी
नंदा की चौकी का पुल टूटने से वैकल्पिक मार्गों पर लगा जाम
नंदा की चौकी के पास तमसा पर बने पुल का एक हिस्सा पानी में बह गया। इससे इस मार्ग पर पूरी तरह यातायात बंद कर दिया गया। लोगों ने जब वैकल्पिक मार्गों को चुना तो वहां भी जाम लग गया। शिमला बाईपास मार्ग पर पूरे दिन यातायात रुक-रुक कर चला। इसी तरह सहसपुर सभावाला मार्ग पर भी भारी जाम की स्थिति रही। पुलिस ने दिनभर लोगों को दूसरे मार्गों पर भेजा ताकि कोई परेशानी न हो। इसके चलते पूरे दिन पुलिसकर्मी भी भीगते हुए यातायात सुचारू करने में जुटे रहे।