प्रभावित धन सिंह रावत ने बताया कि उनका दो मंजिला भवन में एक मंजिल में पौड़ी निवासी संजय रावत रेस्टोरेंट चलता था। यूपीसीएल के आरसीसी डेवलप कंपनी के स्टोर में खड़ा एक हाइड्रा वाहन, बिजली के खंभे, तार के ड्रम सहित कई उपकरण बह गए। कंपनी के प्रबंधक प्रेम सिंह राणा ने बताया कि स्टोर से जिले में विद्युत उपकरणों की सप्लाई की जाती थी। तिमलीसेरा की पैदल पुलिया बह गई है जिससे 12 परिवार घरों में कैद हो गए हैं।
जिला पंचायत सदस्य शीशपाल सजवाण ने प्रशासन से शीघ्र ग्रामीणों की आवाजाही के पुल निर्माण करने की मांग की है। गजा के तहसीलदार विनोद रावत ने बताया आपदा से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। ईई अमित कुमार आनंद ने बताया कि नरेंद्रनगर क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति शाम के समय बहाल कर दी गई है।