फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रिंसिपल ने दूसरी शिक्षिका को कार में दी लिफ्ट तो आग-बबूला हो गईं मोहतरमा और फिर चली चप्पल

Sun, 08 Jul 2018 09:56 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वायरल वीडियो के अंश
विज्ञापन

देहरादून के एक आदर्श विद्यालय में अध्यापिका प्रिंसिपल से केवल इसलिए लड़ पड़ी क्योंकि प्रिंसिपल ने दूसरी अध्यापिका को अपनी कार में बैठाया।

विज्ञापन


यह वीडियो पांच मिनट पैंतालीस सेकेंड का है और इसे देखने से पता चल जाता है कि ज्ञान के मंदिर में गुरुजी देश का भविष्य किस तरह संवार रहे हैं। वीडियो में स्कूल का नाम दिखाई दे रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि ये शिक्षक आदर्श शिक्षक का अवॉर्ड ले चुके हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षिका पहले कमरे में और फिर स्कूल परिसर में बवाल करती है।

इस ड्रामे का पता तब चला जब एक शिक्षिका ने इस घटना को अपने मोबाइल में कैद किया। इसे शुक्रवार को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया गया। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग सकते में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया

viral video
वह प्रिंसिपल को धक्का भी दे देती है। हद तो तब होती है जब दोनों में हाथापाई होती है और शिक्षिका प्रिंसिपल को चप्पल से मारना शुरू कर देती है। इसके बाद प्रिंसिपल अपने कमरे में जाकर बेहोश हो जाते हैं। यह वीडियो खूब शेयर किया जा रहा है। जिसमें अभद्र भाषा का भी प्रयोग किया गया है।

इस वीडियो के वायरल होने के बाद से दोनों के इस आचरण पर सवाल उठाए जा रहे हैं। लोगों द्वारा इस वीडियो की खूब आलोचना की जा रही है। हालांकि यह कब की वीडियो है इसके बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। अमर उजाला इस वीडियो की तस्दीक नहीं करता है।

उधर, जिला शिक्षा अधिकारी हेमलता भट्ट ने कहा कि उन्होंने अभी तक वीडियो नहीं देखा है। अगर ऐसा हुआ है तो यह गंभीर मामला है। उन्होंने बताया कि वीडियो प्रकरण में उपशिक्षा अधिकारी आकांक्षा भट्ट को जांच कर तक रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें