रात में किसी भी समय यदि उन्हें कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट का साधन नहीं मिलता है तो पीसीआर वैन उन्हें घर तक पहुंचाएगी। एसएसपी ने बताया कि इस संबंध में शनिवार को ही सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है।
बता दें, हैदराबाद की घटना के बाद से पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को अलग अलग पहल की जा रही हैं। इसी बीच बीते दिनों उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी पुलिस को कुछ इसी तरह के आदेश दिए थे। इसी क्रम में देहरादून पुलिस की ओर से पहल की गई है।