फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादूनः थर्टी फर्स्ट पर रहेगी पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस अधिकारियों ने किए दावे

Tue, 31 Dec 2019 10:34 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

नव वर्ष से एक दिन पहले थर्टी फर्स्ट पर बाहरी राज्यों और अन्य जिलों से बड़ी संख्या में पर्यटकों के देहरादून और मसूरी पहुंचने की संभावना के मद्देनजर दून पुलिस ने यातायात व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के दावे किए हैं। इसके लिए चिह्नित स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। एसएसपी अरुण मोहन जोशी ने इसकी समीक्षा की है।

विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे और एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद्र आर्य ने भी सोमवार को भी मातहतों के साथ बैठक कर जरूरी दिशा निर्देश दिए। थर्टी फर्स्ट पर संपूर्ण नगर क्षेत्र देहरादून को पांच जोन और 11 सेक्टर में बांटा गया है। प्रत्येक जोन में प्रभारी अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक और सेक्टर में प्रभारी अधिकारी संबंधित थानाध्यक्ष, प्रभारी निरीक्षक को नियुक्त किया गया है।

जोन प्रथम में थाना कोतवाली व वसंत विहार, जोन द्वितीय में थाना डालनवाला व राजपुर, जोन तृतीय में पटेलनगर व क्लेमेंटटाउन, जोन चतुर्थ में थाना प्रेमनगर, मसूरी व कैंट और जोन पांच में थाना नेहरू कॉलोनी व रायपुर को रखा गया है। सभी क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे संबंधित मजिस्ट्रेट से समन्वय स्थापित कर अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर समुचित पुलिस प्रबंध करते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन


इसके अलावा सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी कर उक्त स्थानों पर समुचित सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करते हुए अपने-अपने थाना क्षेत्रों के संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल को नियुक्त करेंगे।

साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों, तेज गति व शराब का सेवन कर वाहन चलाने वाले लोगों के विरुद्ध जरूरी कानूनी कार्रवाई के लिए नौ स्थानों पर चेकिंग बैरियर बनाए गए हैं। जहां पुलिस और पीएसी के साथ सीपीयू यूनिट एल्कोमीटर और छह स्थानों पर दमकलकर्मी फायर ब्रिगेड की गाड़ियों के साथ तैनात रहेंगे।
विज्ञापन


यहां रहेेंगे बैरियर

प्रेमनगर, मसूरी डायवर्जन जाखन, घंटाघर, दिलाराम, बल्लीवाला, जोगीवाला, कोल्हूखेत, मंडी चौक, किशन नगर चौक टी जंक्शन। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें