पुलिस ने रस्सी काटी और युवती को उतारकर अपनी बाइक से ही मुख्य मार्ग तक लेकर गई। यहां एंबुलेंस के माध्यम से युवती को अस्पताल पहुंचाया गया। एसएचओ ने बताया कि अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। अब उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती की मां और उसके बीच विवाद हुआ था। इससे गुस्साई युवती ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया। वह प्राइवेट कंपनी में काम करती है।
घी का बड़ा डिब्बा लाने पर हुई थी बहस
पुलिस के अनुसार, युवती को उसकी मां ने सुबह घर का सामान लेने भेजा था। सारा सामान लिस्ट के अनुसार था। बस घी का डिब्बा वह बड़ा ले आई थी। युवती की मां ने पूछा था कि वह इतना बड़ा डिब्बा क्यों ले आई। युवती ने उसे वापस करने की बात कही। लेकिन, बातों ही बातों में विवाद इतना बढ़ गया कि मां ने उसे डांट दिया। इसके बाद उसकी मां किचन में काम करने चली गई। कुछ देर बाद देखा कि बेटी कहीं नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कमरों में झांकना शुरू किया। एक कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा तो बेटी फंदे पर लटक रही थी। महिला ने रोते हुए पुलिस को फोन किया था।