फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सरिता डोभाल बनीं देहरादून की नई एसपी सिटी, स्वतंत्र कुमार को एसपी देहात की जिम्मेदारी

Mon, 25 Jan 2021 07:57 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून की नई एसपी सिटी सरिता डोभाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

एएसपी सरिता डोभाल को देहरादून की नई एसपी सिटी और स्वतंत्र कुमार को एसपी देहात बनाया गया है। एएसपी सरिता डोभाल देहरादून की दूसरी महिला एसपी सिटी होंगी। वह अभी तक इंटेलीजेंस में तैनात थीं। वहीं, एसटीएफ में विभिन्न जिम्मेदारियां संभाल रहे स्वतंत्र कुमार को एसपी देहात की जिम्मेदारी दी गई है। 

विज्ञापन


एसपी सिटी श्वेता चौबे को दो साल के सफल कार्यकाल के बाद विजिलेंस की जिम्मेदारी दी गई है। साथ ही उन्हें पुलिस मुख्यालय में एसपी कानून व्यवस्था पद भी दिया गया है। एसपी श्वता चौबे के जाने के बाद उनकी जगह जिम्मेदारी एएसपी सरिता डोभाल संभालेंगी।

डोभाल देहरादून में एसपी देहात रह चुकी हैं। नई एसपी सिटी का कहना है कि उनकी प्राथिमिकताएं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की होगी। इनके साथ ही देहरादून के एसपी ट्रैफिक प्रकाश चंद का भी तबादला किया गया है।
विज्ञापन


प्रकाश चंद अब पुलिस मुख्यालय में एएसपी कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके स्थान पर हरिद्वार के एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह को अब यातायात पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

एसपी देहात परमेंद्र डोभाल को भी दून से हरिद्वार का एसपी देहात बनाया गया है। उनकी जगह अब यह जिम्मेदारी स्वतंत्र कुमार संभालेंगे। एएसपी परमेंद्र डोभाल का भी एसपी देहात देहरादून पद पर सफल कार्यकाल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें