आरोप है कि बिल्डर अक्सर तेज रफ्तार में वाहन चलाकर बच्चों को डराता है और बिना किसी कारण गाली-गलौज कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। इन घटनाओं के चलते कॉलोनी में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के बीच भय का माहौल बना हुआ है। कॉलोनीवासी ईश्वरी प्रसाद ने कहा कि वे कई बार पुलिस और अधिकारियों से शिकायत कर चुके हैं लेकिन आरोपी की ऊंची पहुंच के कारण कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। उल्टा विरोध करने वालों के खिलाफ ही झूठे काउंटर केस दर्ज कराए जा रहे हैं।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही आरोपी बिल्डर के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होंगे। कॉलोनीवासियों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।