डेड़ करोड़ टैबलेट और दो लाख कैप्सूल बनाए
पूछताछ पता चला है कि आरोपी देवी दयाल गुप्ता ने अपनी फैक्टरी में वर्ष 2021 से 2025 तक नवीन बंसल की फर्जी कंपनियों रिलीन फार्मा टेक और बी केम बॉयोटेक को दवाएं सप्लाई की हैं। उसने इस दरम्यान एक करोड़ 42 लाख, 30 हजार टैबलेट और दो लाख कैप्सूल बनाकर दिए हैं। इनमें पैंटाप्रोजोल 40, डाइक्लोसिन एसपी जैसी दवाएं शामिल हैं।
ब्लड प्रेशर की भी दवाएं नकली बनाईं
आरोपियों ने वे दवाएं भी नकली बनाईं जिन्हें लोग जीवन रक्षक मानकर प्रतिदिन खाते हैं। इनमें दो प्रमुख साल्ट एम्लोडिपिन और टेल्मीसार्टन भी शामिल हैं। एम्लोडिपिन की कुल 25 लाख 54 हजार गोलियां और टेल्मीसार्टन की साढ़े चार लाख गोलियां बनाकर नवीन को दी गई जिसे उसने देशभर में बेचा।