फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun : तपोवन में नोएडा के युवक की गोली मारकर हत्या, सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए स्कूटी सवार दो बदमाश

Thu, 08 May 2025 02:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

मूल रूप से नोएडा का युवक ऋषिकेश में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था। बदमाशों ने बेहद करीब से युवक के सिर और सीने में चार गोलियां मारी हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋषिकेश में तपोवन क्षेत्र की डेक्कन वैली सोसायटी में फ्लैट के बाहर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मूल रूप से नोएडा का युवक ऋषिकेश में रहकर रेस्टोरेंट चलाता था। बदमाशों ने बेहद करीब से युवक के सिर और सीने में चार गोलियां मारी हैं।

विज्ञापन


सीओ नरेंद्रनगर डीएस भंडारी ने बताया कि देर रात करीब पौने 11 बजे डेक्कन वैली सोसायटी में चार राउंड गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो एक फ्लैट के बाहर नोएडा सेक्टर 61 निवासी नितिन देव (करीब 40 वर्ष) की लाश पड़ी थी।

घटनास्थल पर तीन-चार खोखे और एक जिंदा कारतूस भी मिला। वहीं, पड़ा हुआ एक हथौड़ा भी मिला है। मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो उनमें दो लोग स्कूटी पर सवार होकर भागते हुए नजर आए। उनके हाथ में कुछ सामान भी दिख रहा है।
विज्ञापन


नितिन 2015 से ऋषिकेश में रह रहे थे और एक रेस्टोरेंट चलाते थे। बताया जा रहा है कि डेक्कन वैली सोसायटी में नितिन के चार फ्लैट हैं। इनमें से कुछ उन्होंने किराये पर दिए हुए हैं, जबिक एक में वह खुद रह रहे थे। पुलिस के अनुसार वह यहां अकेले ही रहते थे। उनके इसी फ्लैट के बाहर उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
Dehradun: लिव-इन पार्टनर की गैर इरादतन हत्या में राधिका जल्द हो सकती है गिरफ्तार, साक्ष्य जुटा रही टीम
विज्ञापन

हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग सका है। पुलिस की टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं। स्थानीय लोगों से पूछताछ के अलावा चौराहों पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें