फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शहर में सुधरी नहीं सफाई व्यवस्था तो किया जाएगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
दून में बिगड़ी सफाई व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं का दल नगर निगम पहुंचा। वहां उन्होंने वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र सौंपकर व्यवस्था में सुधार लाने के की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं होती तो अधिकारियों का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


पूर्व विधायक राजकुमार और पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी बुधवार स्वास्थ्य अनुभाग के लोगों से मिले। कहा कि गलियों में कूड़ा पड़ा रहता है, लेकिन कोई भी उसे उठाने को तैयार नहीं है। डोर टू डोर कई दिनों तक कूडा नहीं उठाया जा रहा है। कहा, लगातार डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं। यदि साफ-सफाई नहीं की गई तो बीमारी फैल सकती है। रिस्पना नदी के किनारे वार्डों के रिक्शा वापस नगर निगम में जमा कर लिए गए हैं। इससे गली मोहल्लों में कूडा उठान नहीं हो पा रहा है। पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा ने कहा है कि कांग्रेस लगातार सफाई व्यवस्था का मुद्दा उठाती आ रही है, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों पर इसका कोई असर नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि नगर निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को पटरी पर नहीं लाया गया तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पार्षद संगीता गुप्ता, पार्षद निखिल कुमार, अनुराग गुप्ता, सोमप्रकाश वाल्मीकि, सुरेश, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें