सोशल मीडिया पर दो दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सख्श बीच सड़क पर कुर्सी डाले बैठा है। और शराब पी रहा है। यह वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस मुखिया ने जांच कर यूट्यूबर पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।
सुर्खियों में रहने के लिए एक यूट्यूबर बीच सड़क पर ही कुर्सी डालकर जाम छलकाने लगा। उसके कुछ साथी वाहनों को दोनों ओर रोककर वीडियो भी बनाने लगे। बैकग्राउंड में गाना भी दादागिरी वाला चल रहा है। लाइक के लिए यह वीडियो वायरल किया तो पुलिस मुखिया के ही हाथ पड़ गया। उन्होंने मामले में जांच कर यूट्यूबर पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर दो दिनों से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक सख्श बीच सड़क पर कुर्सी डाले बैठा है। दोनों ओर वाहनों को रोका गया है। सामने मेज सजी है जिस पर महंगी शराब की बोतल और खाने का कुछ सामान भी रखा हुआ है।
जनाब मस्ती में सड़क और शहर को ही अपने पिता का बताने लगे। अपनी दादागिरी को दर्शाने के लिए उसने बैकग्राउंड में गाना (है शहर अपुन का, सड़क अपने बाप की...) भी लगाया हुआ है। यह वीडियो देहरादून के आसपास के इलाके का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर इसकी कुछ लोग आलोचना भी कर रहे हैं। इस मामले में डीजीपी अशोक कुमार ने जांच करने के आदेश दिए हैं। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।