फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: दिवाली पार्टी के दौरान दोस्तों के बीच विवाद, मारपीट में 15 साल के किशोर की मौत, परिवार में कोहराम

Mon, 09 Nov 2026 12:19 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

देहरादून में देर रात युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक की जान चली गई। घटना नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के सूरी चौक के पास की है, जहां करीब तीन बजे विवाद के बाद मारपीट होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मृतक अर्श - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में सूरी चौक के पास दोस्तों के बीच हुए विवाद में 15 साल के अर्श नाम के किशोर की मौत हो गई। घटना रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। परिजनों का आरोप है कि श्रेयस नाम का युवक अर्श को अपने साथ दिवाली पार्टी में ले गया था। इसके बाद वहां दोस्तों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

परिजनों के मुताबिक, विवाद के दौरान अर्श के साथ उसके दोस्तों ने मारपीट की, जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने पूरे मामले में श्रेयस और उसके साथ मौजूद युवकों पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें...देहरादून: दो बाइकों की टक्कर से महिला की मौत, दोनों चालक हिरासत में; पटेलनगर में सड़क पार करते समय हुआ हादसा

वाद किस बात को लेकर शुरू हुआ और मारपीट में कौन-कौन शामिल था, पुलिस इसकी जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें