फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : स्पेनिश महिला पर आधारित फिल्म में दिखेगी उत्तराखंड की खूबसूरती

Sat, 23 Jan 2021 05:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
बांग्ला अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
स्पेनिश महिला के जीवन पर बन रही फिल्म में उत्तराखंड की खूबसूरती देखने को मिलेगी। शुक्रवार से दून में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गई है। फिल्म में बांग्ला फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता स्पेनिश महिला का किरदार निभा रही हैं। करीब दो महीने तक उत्तराखंड की वादियों में फिल्माई जाने वाली फिल्म के लिए मुंबई और पश्चिम बंगाल से दर्जनों सितारे दून पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को लेकर बहुत उत्साहित अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता

अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता ने बताया कि सस्पेंस थ्रिलर फिल्म को लेकर वह बहुत उत्साहित हैं। कोरोना के चलतेे करीब 10 महीने के लंबे ब्रेक के बाद उन्होंने शूटिंग शुरू की है।

पहली बार उत्तराखंड आई रितुपर्णा ने कहा कि यहां की खूबसूरती के बारे में केवल सुना था, आज करीब से देखने का मौका मिला, मन कर रहा है यहां का मौसम पैक कर बंगाल ले जाऊं। बताया कि फिल्म की कहानी एक स्पेनिश दिव्यांग महिला पर आधारित है। फिल्म को हिंदी, मराठी और बंगाली भाषा में बनाया जाएगा। फिल्म का अधिकतर भाग उत्तराखंड की वादियों में फिल्माया जाएगा। शुक्रवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में फिल्म के कई सीन फिल्माए गए।
विज्ञापन


चार कुमाऊंनी गीतों की दून में हुई शूटिंग

आरएस फिल्म एंड प्रोडक्शन के बैनर तले बन रहे चार कुमाऊंनी गीतों की दून में शूटिंग पूरी कर ली गई है। गीतों में उत्तराखंड समेत दिल्ली के कलाकारों ने अपने हुनर का जलवा दिखाया है। गीत के निर्देशक चंदन सिंह ने बताया कि चारों गीतों की शूटिंग पूरी कर ली गई है।

जल्द ही यूट्यूब पर गीतों को रिलीज किया जाएगा। कहा कि हर एक गीत में उत्तराखंड की संस्कृति को दर्शाया गया है। गीतों में सुंदर सिंह अधिकारी, दिगंबर सिंह भंडारी, संजय कुमार, रवि शाह, कमलेश, गरिमा रावत, प्रीति नेगी, आईशा आर्य, सतीश जोशी, राजकुमार जोशी ने अभिनय किया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें