फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: विकासनगर और सिरमौर के खनन कारोबारियों के दो गुट आपस में भिड़े, जमकर हुई मारपीट, वाहनों के शीशे तोड़े

Wed, 22 Nov 2023 03:42 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर(देहरादून)

सार

Dehradun News: एक गुट ने लाठियों से दूसरे गुट के तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। विकासनगर के खनन कारोबारी के गुट ने सिरमौर के खनन कारोबारी के गुट के एक व्यक्ति पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खनन कारोबारियों में मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की सीमा से लगे नाव घाट के पास बुधवार को विकासनगर और सिरमौर जिले के खनन कारोबारियों के दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों गुटो के बीच जमकर मारपीट हुई। एक गुट ने लाठियों से दूसरे गुट के तीन वाहनों के शीशे तोड़ दिए। विकासनगर के खनन कारोबारी के गुट ने सिरमौर के खनन कारोबारी के गुट के एक व्यक्ति पर पिस्टल तानने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


सूचना पर पहले चीता पुलिस और फिर कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक भुवन चंद्र पुजारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों गुटों के लोगों और वाहनों को कोतवाली लाया गया। कोतवाली में भी दोनों गुटों के लोगों ने जमकर हंगामा काटा।

Mining: उत्तराखंड की सीमा में हिमाचल ने जारी किया खनन का पट्टा, मामला कोर्ट में पहुंचा
विज्ञापन
विज्ञापन


सिरमौर जिले के खनन कारोबारियों ने विकासनगर के खनन कारोबारियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी। वहीं सिरमौर जिले के खनन कारोबारियों पर मारपीट, पिस्टल दिखाने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल भी हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें