फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monika Bhadauria: जल्द वेब सीरीज में नजर आएंगी तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम 'बावरी', खोले दिल के राज

Tue, 03 Oct 2023 02:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

करीब सात साल तक काम टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर चुकी मोनिका ने कहा, साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे व्यक्ति भी हैं।
विज्ञापन
मोनिका भदौरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रसिद्ध टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम बावरी (मोनिका भदौरिया) साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की हीरोइन बनना चाहती हैं। सोमवार को पटेलनगरस्थित अमर उजाला कार्यालय में पहुंची मोनिका ने कहा कि टीवी धारावाहिक, फिल्म या फिर ओटीटी प्लेटफॉर्म हो, किसी में भी पहचान अपने हुनर के दम पर बनती हैं।

विज्ञापन


करीब सात साल तक काम टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में काम कर चुकी मोनिका ने कहा, साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत जितने अच्छे अभिनेता हैं, उतने ही अच्छे व्यक्ति भी हैं। वहीं, उत्तराखंड की सुंदरता पर बात करते हुए उन्होंने कहा, देहरादून से पुराना नाता है। उत्तराखंड जितना खूबसूरत है उतने ही यहां के लोग मिलनसार हैं।

उत्तराखंड: ठीक होने के बाद पहली बार धार्मिक यात्रा पर निकले क्रिकेटर ऋषभ पंत, बदरीनाथ धाम के किए दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

हुनर को पहचानना बहुत जरूरी

मोनिका ने बताया, आने वाले दिनों में वह जल्द वेब सीरीज पर अपने अभिनय का जलवा दिखाते हुए नजर आएंगी। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को करने से पहले उसका पूरा अभ्यास करना बहुत जरूरी है। हालांकि काम करते-करते अभिनय में निखारा आता है, लेकिन उसके लिए अपने हुनर को पहचानना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें