फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: देर रात महिला अकाउंटेंट से चाकू की नोक पर लूट, लाखों रुपये लेकर फरार हुए बदमाश

Tue, 03 Oct 2023 02:02 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून

सार

Dehradun Crime News: सोमवार देर रात नम्रता वोहरा के घर में बदमाश घुस आया। उसने महिला को चाकू का डर दिखाकर करीब सात लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए ले लिए।
विज्ञापन
पीड़ित महिला नम्रता वोहरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के जीएमएस रोड स्थित मोहित विहार में एक महिला से चाकू की नोक पर लूट का मामला सामने आया है। बदमाश महिला से लाखों रुपये लेकर फरार हो गए। महिला उरेड़ा में अकाउंटेंट के पद पर तैनात हैं। वहीं, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात नम्रता वोहरा के घर में बदमाश घुस आया। उसने महिला को चाकू का डर दिखाकर करीब सात लाख रुपए के जेवर और 50 हजार रुपए ले लिए। इसके बाद बदमाश बाहर भाग निकला।

स्थानीय लोगों एक अनुसार बाहर वैन में भी  तीन बदमाश बैठे हुए थे। वहीं, पीड़ित नम्रता ने बताया कि वह करीब पौने एक बजे बाथरूम जाने के लिए उठी थी। तभी बदमाश ने उनके गले पर चाकू लगा दिया और बोला कि उसे पैसों की जरूरत है।
विज्ञापन


देहरादून: विकासनगर में खाना बनाने के दौरान हादसा, सिलिंडर में आग लगने से पिता और बेटियां झुलसे

विज्ञापन

अरमारी से गायब मिले सोने के गहने

वोहरा ने उसे अलमारी का रास्ता दिखाया जिसमें 50 हजार रुपए नगद रखे हुए थे। जाते वक्त वह गले की चेन भी ले गया। वोहरा के अनुसार, उसके जाने के बाद उन्होंने अलमारी देखी तो पता चला कि उसमे से बहुत से सोने के जेवरात गायब थे। इस हिसाब से आशंका है कि वह पहले से ही घर में घुसा हुआ था। एसएसपी अजय सिंह ने बताया घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं। क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरा की फुटेज जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें