फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : एसटीएफ ने अमरीकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार 

Thu, 08 Apr 2021 01:26 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

एसटीएफ ने आईटी पार्क के एक ऑफिस से मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
मास्टरमाइंड गिरफ्तार - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में एसटीएफ ने अमरीकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। एसटीएफ ने आईटी पार्क के एक ऑफिस से मास्टरमाइंड को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


गिरोह के तार अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध से जुड़े

अमरीकी नागरिकों को ठगने वाले गिरोह विभिन्न सेवाएं देने और फर्जी वायरस से सिस्टम को बचाने का झांसा देते थे। गिरोह के तार अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध से जुड़े हैं। एसटीएफ को उनके करोड़ों के ट्रांजेक्शन का भी पता चला है।

स्पेशल टास्क फोर्स को विदेश से डॉलर में पेमेंट, अवैध धन से प्रॉपर्टी में इन्वेस्टमेंट और करोड़ो रूपये के बैंक ट्रांजेक्शन का पता चला है। स्पेशल टास्क फोर्स के पुलिस उपाधीक्षक जवाहर लाल के नेतृत्व में स्पेशल तकनीकी टीम द्वारा 2 माह से गोपनीय रूप से सूचना का संकलन किया जा रहा था।
विज्ञापन


एसटीएफ की एंडी ड्रग टास्क फोर्स ने की कार्रवाई 

एसटीएफ ने हरिद्वार में चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से छह किलोग्राम से ज्यादा चरस बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ हरिद्वार कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि इन दिनों हरिद्वार में एंटी ड्रग टास्क फोर्स चेकिंग में लगी हुई है। कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि यहां पर चरस की बड़ी खेप लाई जाने वाली है। इस सूचना के आधार पर भूपतवाला चेकपोस्ट पर चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदिग्ध बुलेरो वाहन को रोका गया। चालक से पूछताछ की गई तो वह सकपकाने लगा। 

इस पर वाहन की तलाशी ली गई तो उसमें छह किलो 55 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी का नाम मान सिंह दानू निवासी बदियाकोट, कपकोट, बागेश्वर है। आरोपी वहां से चरस लेकर आ रहा था। पूछताछ में उसने बताया कि उसे यह चरस कुछ लोगों को बेचनी थी। आगे की कार्रवाई के लिए एसटीएफ उससे पूछताछ कर रही है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें