फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News : अगले हफ्ते से जारी होंगे स्मार्ट राशन कार्ड, करीब सवा 4 लाख कार्डों का किया है ऑर्डर

Wed, 06 Jan 2021 03:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
स्मार्ट राशन कार्ड - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

देहरादून में स्मार्ट राशन कार्ड के जरिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली को पारदर्शी बनाने की तैयारी अंतिम चरण में है। जिला खाद्य आपूर्ति विभाग को प्रिंटेड स्मार्ट राशन कार्ड मिलने शुरू हो गए हैं। विभाग अगले हफ्ते से चरणबद्ध तरीके से राशन विक्रेताओं के माध्यम से नए कार्ड जारी करना शुरू करेगा। 

विज्ञापन


नए कार्ड के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर शत प्रतिशत राशन की दुकानों को भी ऑनलाइन पीडीएस से जोड़ने का भी लक्ष्य रखा है। डीएसओ की ओर से जिले में करीब सवा 4 लाख स्मार्ट राशन कार्ड बनवाने का ऑर्डर दिया गया था, जिनमें करीब 80 हजार प्रिंटेड राशन कार्ड विभाग को सौंपे जा चुके हैं। अब विभाग कार्ड धारकों की सूची तैयार कर रहा है, जिन्हें पहले चरण में नए राशन कार्ड दिए जाएंगे। जैसे-जैसे विभाग को नए कार्ड मिलेंगे, उन्हें लगातार जारी किया जाता रहेगा। हालांकि, विभाग राशन कार्ड को प्रिंट करने की धीमी गति को लेकर भी नाराज दिख रहा है। 

कार्यदायी संस्था को जल्द कार्ड मुहैया कराने को कहा गया है। विभाग का कहना है कि इस कार्ड से खाद्यान्न वितरण प्रणाली पारदर्शी होगी। बता दें कि विभाग करीब दो साल से स्मार्ट राशन कार्ड की महत्वाकांक्षी योजना को लेकर कवायद कर रहा था। शुरुआती चरण में संयुक्त आयुक्त पांगती की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई थी, जिसमें अन्य राज्यों में स्मार्ट राशन कार्ड की 
विज्ञापन

सफलता का अध्ययन किया गया।

इस तरह का होगा कार्ड

स्मार्ट राशन कार्ड एटीएम कार्ड की तरह होगा। इसमें कार्ड नंबर, कार्डधारक का नाम, परिवार सदस्य व खाद्यान्न योजना से जुड़ी अन्य जानकारी कम्प्यूटराइज्ड रूप से दर्ज होगी। राशन विक्रेताओं को स्वैप मशीन मुहैया कराई जाएगी, जिस पर कार्डधारक एटीएम की तरह राशन कार्ड को भी स्वैप कर सकेंगे। साथ ही बायोमीट्रिक रूप से भी पहचान की पुष्टि की जाएगी। इस राशन कार्ड के माध्यम से खाद्यान्न वितरण ऑनलाइन ही होगा। इससे राशन विक्रेता ऑनलाइन पीडीएस से जुड़ने को भी बाध्य होगा।

 विभाग को 80 हजार स्मार्ट राशन कार्ड मिल चुके हैं। अगले हफ्ते से इन्हें जारी करना शुरू किया जाएगा। इन राशन कार्डों के माध्यम से पीडीएस में पारदर्शिता आएगी। शुरुआती चरण में पात्र लोगों को कार्ड जारी हों, यही प्रयास रहेगा। अधिकारी-कर्मचारी इसी काम में जुटे हैं।
विज्ञापन

- जसवंत सिंह कंडारी, डीएसओ

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें