फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : पुलवामा में शहीद मेजर विभूति की पत्नी निकिता बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल

Sat, 29 May 2021 01:49 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

देहरादून निवासी मेजर विभूति ढौंढियाल 2019 में जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हो गए थे।
विज्ञापन
निकिता ढौंढियाल बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभक्ति और पति के सपनों को साकार करने का जज्बा कोई शहीद मेजर विभूति ढौंढियाल की पत्नी निकिता से सीखे। पुलवामा आतंकी हमले में पति के शहीद होने के बाद निकिता ने संकल्प लिया था कि वह भी पति की तरह सेना में भर्ती होंगी।

विज्ञापन


निकिता का यह संकल्प शनिवार को पूरा हो गया। ओटीए चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद वह बतौर लेफ्टिनेंट सेना में शामिल हो गईं।
 
पुलवामा हमला: शादी के दस महीने बाद ही शहीद हो गए थे मेजर विभूति, तीन बहनों के थे इकलौते भाई

निकिता ने शादी के महज नौ माह बाद ही पति मेजर विभूति ढौंढियाल को खो दिया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और पति के पद चिह्नों पर चलते हुए देश सेवा का फैसला किया। इसके लिए उन्होंने चेन्नई स्थित ऑफिसर ट्रेनिंग एकेडमी में प्रशिक्षण प्राप्त किया और शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड में शिरकत कर पास आउट हो गईं।
विज्ञापन

 
पुलवामा हमला: तीन दोस्तों ने बयां की शहीद मेजर विभूति के जुनून और जिंदादिली की कहानी, पढ़िए...

सेना के उत्तरी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाईके जोशी ने निकिता के कंधों पर पीप्स (स्टार) चढ़ाए। इसके बाद वह बतौर लेफ्टिनेंट सेना की आर्डिनेंस कोर में कमीशंड हो गईं। उनकी पहली पोस्टिंग साउथ वेस्टर्न  कमान में हुई है। निकिता के कंधों पर पीप्स चढ़ाते हुए ले. जनरल भी बोले कि मुझे आप पर गर्व है।



Trending Videos

लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने कंधों पर स्टार लगाए

सेना की उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी ने तमिलनाडु के चेन्नई में अधिकारियों की प्रशिक्षण अकादमी में उनके कंधों पर स्टार लगाए।

रक्षा मंत्रालय, उधमपुर के जन संपर्क अधिकारी (पीआरओ) ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इस समारोह का एक वीडियो साझा किया।

पीआरओ उधमपुर ने ट्वीट किया, 'पुलवामा में प्राण न्योछावर करने वाले मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ श्रद्धांजलि देते हुए आज उनकी पत्नी निकिता कौल ने सेना की वर्दी पहन ली। यह उनके लिए गर्व का मौका होगा, क्योंकि सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट वाई के जोशी ने उनके कंधे पर स्टार लगाए।'
विज्ञापन

18 अप्रैल 2018 को हुई थी शादी

मेजर विभूति की शादी 18 अप्रैल 2018 को हुई थी। 19 अप्रैल को पहली बार पत्नी निकिता को लेकर वह डंगवाल मार्ग स्थित अपने घर पहुंचे थे। इसके ठीक दस माह बाद मेजर विभूति शहीद हो गए थे।

विभूति के पिता स्व. ओमप्रकाश ढौंडियाल के चार बच्चे थे। इनमें तीन बेटियां और सबसे छोटा बेटा विभूति था। शहीद मेजर विभूति को बचपन से ही सेना में जाने का जुनून था।

कक्षा सात से ही विभूति ने सेना में जाने की कोशिशें शुरू कर दी थीं। जब वे सातवीं कक्षा में थे तब उन्होंने राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज में भर्ती की परीक्षा दी। लेकिन चयन नहीं हुआ।

12वीं में एनडीए की परीक्षा दी। लेकिन चयन नहीं हुआ। ग्रेजुएशन के बाद उनका चयन हुआ और ओटीए चेन्नई में प्रशिक्षण हासिल किया। वर्ष 2012 में पासआउट होकर उन्होंने कमीशन प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें