फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: देहरादून में अनैतिक देह व्यापार का खुलासा, तीन महिलाओं समेत दो पुरुष गिरफ्तार

Fri, 20 Aug 2021 01:04 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार किया जा रहा था। इस काम की सरगना पायल मित्तल व इस्तियाक उर्फ राज है।
विज्ञापन
अनैतिक देह व्यापार का खुलासा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून जिले के सेलाकुई क्षेत्र में पुलिस व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की संयुक्त टीम ने अनैतिक देह व्यापार का खुलासा किया है। अनैतिक देह व्यापार के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं और दो पुरुषों को गिफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत चौहान वाली गली बांयाखाला में अवैध देह व्यापार किया जा रहा था। इस काम की सरगना पायल मित्तल व इस्तियाक उर्फ राज है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने गुरुवार देर रात बांयाखाला में पायल मित्तल के मकान पर दबिश दी।

जहां पर दो अलग-अलग कमरों में तीन महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। पूछताछ करने पर सरगना पायल मित्तल ने बताया गया कि उसने यह कुछ समय पहले मकान लिया था। महिला के पति की दो साल पहले मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


उक्त महिला सेलाकुई में कॉस्मेटिक की दुकान चलाती है। अधिक पैसा कमाने के लालच में महिला द्वारा अपने घर में ही अवैध देह व्यापार का धंधा चलाया जा रहा था। उक्त महिला के कुछ महिलाओं व पुरुषों से भी संपर्क है जो इस अवैध धंधे में संलिप्त हैं। अभियुक्त इस्तियाक ग्राहकों से संपर्क कर उनको पायल के घर तक लाने में महिला का साथ देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें