फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : नाले के पास मिली नवजात बच्ची, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

Sat, 05 Sep 2020 11:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

  • नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र के साकेत कॉलोनी के पास का मामला 
  • एक हफ्ते से कम बताई जा रही बच्ची की उम्र, हालत सामान्य
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में नाले के पास एक नवजात बच्ची मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने बच्ची को कैलाश अस्पताल पहुंचाया। वहां उसकी हालत फिलहाल ठीक बताई जा रही है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद इलाके में सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों के माध्यम से बच्ची को वहां रखने वालों की तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


मामला शुक्रवार सुबह का है। साकेत कॉलोनी नाले के पास से किसी ने झाड़ियों के पास एक बच्चे के रोने की आवाज सुनी। देखते ही देखते वहां पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो मौके पर नेहरू कॉलोनी पुलिस भी पहुंच गई। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राकेश गुसाईं ने बताया कि बच्ची को तत्काल कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक बच्ची का जन्म एक सप्ताह के भीतर ही हुआ है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

इंस्पेक्टर ने बताया कि इस मामले में खोजबीन की जा रही है। इलाके के नर्सिंग होम आदि में भी जांच की जाएगी। ताकि, बच्ची के माता-पिता का पता लगाया जा सके। हालांकि, शाम तक पुलिस को इस मामले में कोई सुराग हाथ नहीं लग सका था। पुलिस के अनुसार क्षेत्र के मुखबिरों को भी सक्रिय कर दिया गया है। इसके अलावा महिलाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के डाटा की भी मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें