माहौल देख बोले कन्हैया मित्तल- अयोध्या से कम नहीं देहरादून
कन्हैया मित्तल के भजनों के बीच दून का वातावरण पूरा भक्तिमय हो गया। चारों ओर दूनवासी भजनों पर झूमते दिखे ओर भगवा झंडे लहराते दिखे। जय श्री राम के उद्घोष के बीच कन्हैया मित्तल भी बीच में रुके। इसे देख भजन गायक कन्हैया मित्तल बोले कि आज देहरादून भी अयोध्या से कम नहीं है।
‘राज्य नहीं धाम है उत्तराखंड’
भजन गायक कन्हैया मित्तल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य नहीं एक धाम है। उत्तराखंड से पहली बार स्पेशल खाटू श्याम के लिए बस चलाई गई। उन्होंने एक भजन सुनाते हुए कहा, अपना बना लो धामी को, दिल को दिल से जोड़ के।