फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर होगा जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम, सलाहकार समिति की बैठक में बनी सहमति

Sat, 18 Mar 2023 07:29 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून

सार

बैठक में सलाहकार समिति सदस्य राजीव तलवार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुझाव दिया। जिस पर सभी सदस्यों, एयरपोर्ट प्रशासन व संबधित विभागों के बीच सहमति बनी।
विज्ञापन
हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा जाएगा। हवाई अड्डा सलाहकार समिति की बैठक में एयरपोर्ट का नाम बदलने को लेकर सहमति बनी।

विज्ञापन


Cantt Board Election: उत्तराखंड में कैंट बोर्ड के चुनाव स्थगित, नौ छावनी परिषदों में होने थे चुनाव

शनिवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर हवाई अड्डा सलाहकार समिति और एयरपोर्ट से जुड़े विभिन्न विभागों की बैठक हुई। बैठक में सलाहकार समिति के सदस्य राजीव तलवार ने जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने का सुझाव दिया। जिस पर सभी सदस्यों, एयरपोर्ट प्रशासन व संबधित विभागों ने सहमति दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

हवाई अड्डा सलाहकार समिति अध्यक्ष रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि अटल जी ने उत्तराखंडियों का सम्मान करते हुए अलग राज्य बनाया था और 2018 में उत्तराखंड सरकार ने भी ऐसा ही चाहा था।

इसलिए जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम उनके नाम पर किए जाने को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। जल्द ही इस संबध में प्रस्ताव तैयार कर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। जिसके बाद जौलीग्रांट एयरपोर्ट का नाम पूर्व पीएम अटल बिहारी के नाम पर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें