महिला के अनुसार उसने एक इंजेक्शन लगाया था, जिसके बाद उसकी आंखों की रोशनी कमजोर हो गई। इलाज के बहाने वह उसे देहरादून लेकर आया था। स्थानीय पुलिस ने राजस्थान पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि महिला की तो पाली जनपद में गुमशुदगी दर्ज है।
ऐसे में दो दिन बाद राजस्थान पुलिस महिला के परिजनों को लेकर पहुंच गई। यहां से महिला को वापस ले जाया गया, लेकिन अब राजस्थान की पाली पुलिस ने उस झोलाछाप डॉक्टर को भी देहरादून से गिरफ्तार कर लिया है।
इससे कहानी बिल्कुल बदल गई। पाली के पुलिस अधीक्षक कालूराम रावत ने बताया कि महिला के साथ दुष्कर्म किया गया है। इसकी मेडिकल रिपोर्ट में भी पुष्टि हो चुकी है। आरोपी बद्रीधर वैष्णो के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक पाली ने बताया कि महिला ने पुलिस को बताया कि उसके साथ 10 दिनों तक दुष्कर्म किया गया है। उसने उसे दवाई ही इसलिए खिलाई थी कि उससे बार-बार दुष्कर्म किया जा सके।
बताया जा रहा है कि डॉक्टर ने उसे एक इंजेक्शन भी दिया था। इसी की हाई डोज के कारण महिला की आंखों की रोशनी जाने का अंदेशा जताया जा रहा है।
कार से मिली फाइल की भी पड़ताल
देहरादून में अस्पताल के बाहर बद्रीधर की कार भी मिली थी। इस कार में एक फाइल मिली थी। वह फाइल किसी महिला के इलाज की बताई जा रही है। उस फाइल पर किसी अन्य महिला का नाम लिखा था। पाली पुलिस के अनुसार इस फाइल की भी पड़ताल की जा रही है। अंदेशा है कि शायद यह महिला भी उस झोलाछाप डॉक्टर का शिकार हुई हो।