राजधानी देहरादून में बड़ा हादसा हो गया। इंदिरा नगर (वसंत विहार) स्थित गौतम इंटरनेशनल स्कूल (श्री चैतन्य स्कूल टेक्नो करिकुलम) में भीषण आग लग गई। घटना के वक्त बच्चे भी स्कूल में ही थे। सूचना पर अग्निशमन दल स्कूल में पहुंच गया है और आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं।