फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: सैफ अली खान की 'तांडव' का हिंदू युवा वाहिनी ने किया विरोध, प्रतिबंध लगाने की मांग

Mon, 18 Jan 2021 10:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
देहरादून में वेब सीरीज तांडव का विरोध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया की मल्टीस्टारर वेब सीरीज को लेकर देशभर में बवाल छिड़ा हुआ है। सोमवार को दून में भी हिंदू युवा वाहिनी ने फिल्म के खिलाफ  जोरदार प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क के मुख्य गेट पर निर्देशक और कलाकारों का पुतला दहन कर फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग की। फिल्म निर्माता अली अब्बास जफर ने हिमांशु किशन मेहरा के साथ इस राजनीतिक वेब सीरिज का निर्माण और निर्देशन किया है।

हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद वाधवा ने कहा कि फिल्म में कलाकारों ने हिंदू धर्म के आराध्य देवताओं का मजाक उड़ाया है। इससे लोगों में बहुत आक्रोश है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर फिल्म पर रोक नहीं लगाई गई तो संगठन उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा। 
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने फिल्म के कलाकारों के खिलाफ  जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन करने वालों में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष ललित शर्मा, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष जीतू रन्धावा, जिला अध्यक्ष विशाल महाजन, महानगर अध्यक्ष मनीष मारवाह, लता शर्मा, सचिन गुप्ता, संजय मेहता, संजीव कुकरेजा, नीलम त्यागी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन

निर्देशक अली अब्बास जफर ने मांगी माफी

हिंदू धर्म के लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोपों के बीच वेब सीरीज के निर्देशक अली अब्बास जफर ने बयान जारी कर माफी मांगी है। मूलत: देहरादून निवासी निर्देशक अली अब्बास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बयान जारी करते हुए कहा कि उनकी वेब सीरीज की कहानी पूरी तरह काल्पनिक है और किसी भी घटना से इसकी तुलना पूरी तरह एक संयोग मात्र है। उनका इरादा किसी भी धर्म या समुदाय के लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाने का नहीं था।

अली ने लिखा कि सोमवार को उन्होंने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ बैठक कर जनता की ओर से मिल रही प्रतिक्रिया पर विस्तार से बात की। यह फिल्म एक काल्पनिक कहानी है और किसी व्यक्ति या घटना से इसकी समानता महज एक संयोग है।

कलाकारों या वेब सीरीज से जुड़े अन्य लोगों का मकसद किसी की भी भावनाओं को चोट पहुंचाना या किसी का अपमान करना नहीं था। वेब सीरीज से जुड़े सभी कलाकार अन्य लोग जनता की भावनाओं का सम्मान करते हुए बिना शर्त माफी मांगते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें