जिला लगवाने वाले
अल्मोड़ा 93
बागेश्वर 148
चमोली 140
चंपावत 124
देहरादून 142
हरिद्वार 235
नैनीताल 193
पौड़ी 98
पिथौरागढ़ 160
रुद्रप्रयाग 113
टिहरी 145
यूएस नगर 260
उत्तरकाशी 110
कुल - 1961
कोरोना टीका लगवाने के लिए हेल्थ वर्करों की संख्या बढ़ने के बजाय कम हो रही है। पहले दिन की तुलना में सोमवार को वैक्सीन लगवाने वाले हेल्थ वर्करों की संख्या कम रही। वहीं, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि आने वाले एक सप्ताह में टीकाकरण की संख्या बढ़ेगी।
प्रदेश में 16 जनवरी को कोरोना टीकाकरण अभियान के पहले दिन प्रदेश में 72 प्रतिशत हेल्थ वर्करों ने वैक्सीन की पहली डोज ली थी, लेकिन सोमवार को दूसरे दिन 64 प्रतिशत टीकाकरण किया गया। हालांकि केंद्र सरकार ने वैक्सीन लगाने के लिए छह माह का समय निर्धारित किया है।
सचिव स्वास्थ्य अमित सिंह नेगी का कहना है कि आने वाले सप्ताह में वैक्सीन लगवाने वाले हेल्थ वर्करों की संख्या बढ़ेगी। वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या कम होने का विशेष कारण नहीं है। हेल्थ वर्कर अवकाश पर हैं और शायद कुछ ने मोबाइल पर मैसेज न देखा हो।