फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: स्मैक तस्करी में हरियाणवी मॉडल शिवानी यादव समेत दो लोग गिरफ्तार

Thu, 10 Jun 2021 08:05 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, विकासनगर(देहरादून)

सार

दोनों स्मैक पीने के आदी हैं, लेकिन लॉकडाउन में खर्चा न होने के कारण स्मैक बेचकर अपना खर्चा चला रहे हैं।
विज्ञापन
मॉडल गिरफ्तार(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देहरादून में विकासनगर कोतवाली पुलिस ने हरियाणवी महिला मॉडल समेत दो लोगों को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चौकी प्रभारी हरबर्टपुर एसआई प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने प्रवीण राणा निवासी शाहपुर थाना देहात जनपद सहारनपुर उत्तर यूपी हाल निवासी फ्लैट नंबर 5 सी, एमडीडीए कॉलोनी निकट आईएसबीटी थाना पटेलनगर और शिवानी यादव निवासी फ्लैट नंबर 5 सी एमडीडीए कॉलोनी निकट आईएसबीटी थाना पटेलनगर को 12 ग्राम स्मैक और तस्करी के लिए प्रयोग की जा रही कार सहित गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि स्मैक मिर्जापुर से लेकर आए हैं। प्रवीण बागों की ठेकेदारी करता है, जबकि शिवानी हरियाणा में मॉडलिंग करती है। कोतवाल प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तस्करों के नेटवर्क की जानकारी की जा रही है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीम में सिपाही विजय, राजवीर, नवीन कोहली, जितेंद्र कुमार आदि शामिल रही। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एसटीएफ ने बरेली से पकड़ा शातिर स्मैक तस्कर

बरेली में बैठकर उत्तराखंड में स्मैक की खेप भेजने वाले शातिर तस्कर और फरार वारंटी एसटीएफ के हत्थे चढ़ गया। एसटीएफ ने आरोपी को हरिद्वार कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। रिजवान निवासी मोहल्ला सराय फतेहगंज पश्चिमी (बरेली) के खिलाफ थाना श्यामपुर हरिद्वार में एनडीपीएस एक्ट के दो मुकदमे दर्ज हैं। विवेचना एसटीएफ भी कर रही है। कुछ समय पहले आरोपी के खिलाफ स्पेशल जज एनडीपीएस एक्ट न्यायालय हरिद्वार ने गैर जमानती वारंट जारी किया था।

एसटीएफ ने 27 मई को वारंटी रिजवान की गिरफ्तारी के लिए घर पर दबिश दी थी, लेकिन रिजवान फरार हो गया था। घर में मौजूद उसकी पत्नी तबस्सुम के कब्जे से 108 ग्राम स्मैक और दो लाख रुपये बरामद हुए थे। इस पर थाना फतेहगंज में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। रिजवान की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक एसटीएफ एमपी सिंह के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

टीम ने बीते नौ जून को रिजवान को फतेहगंज पश्चिमी से गिरफ्तार कर लिया। एसटीएफ अधिकारियों ने बताया कि रिजवान ड्रग्स का बड़ा तस्कर है और लंबे समय से बरेली से उत्तराखंड में ड्रग्स की सप्लाई करता रहा है। आरोपी से ड्रग्स नेटवर्क के संबंध में पूछताछ की गई है। टीम में एसआई केजी मठपाल, बृजभूषण गुरूरानी, हेड कांस्टेबल प्रकाश चंद्र भगत, कांस्टेबल रियाज अख्तर, चंद्रशेखर मल्होत्रा, गुरवंत सिंह, प्रमोद रौतेला, मनमोहन सिंह, संजय कुमार, नवीन कुमार, राजेंद्र सिंह महरा, सुरेंद्र कनवाल शामिल रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें