फर्रुखाबाद के गजियाबाद गांव के जरदोरी कारीगर के लापता पुत्र का शव गुरुवार को अमरूद के बाग में पड़ा मिला। पिता ने कपड़ों से शिनाख्त की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में तीन दिन पहले गला घोटकर हत्या की पुष्टि हुई है। कुकर्म की आशंका पर स्लाइड बनवाई गई है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव अमेठी जदीद के मजरा गजियाबाद निवासी जरदोजी कारीगर यामीन मंसूरी का पुत्र अमान उर्फ फतेह अली (10) प्राथमिक स्कूल में कक्षा दो में पढ़ता था। मंगलवार सुबह 11 बजे वह लापता हो गया था। यामीन की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया था।