फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: मां की डांट के बाद घर से निकली छात्रा हुई हैवानियत की शिकार, वार्डन को बताया सच

Sun, 26 Sep 2021 02:27 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

16 सितंबर 2020 को छात्रा की मां ने उसे डांट दिया था। इसके बाद वह घर से निकल गई। रास्ते में उसे प्रमोद नाम का युवक मिला। प्रमोद उसे पहले से ही जानता था। वह उसे जबरदस्ती अपने साथ एक मकान में ले गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मां की डांट के बाद घर से निकली 14 वर्षीय नाबालिग एक हैवान युवक के हाथ पड़ गई। युवक ने उससे मारपीट की और दुष्कर्म किया। आरोप है कि उसने जान से मारने की धमकी भी दी। हाल में जब स्कूल खुले तो उसने यह सारी बात अपने हॉस्टल की वार्डन को बताई। वार्डन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के रहने के लिए संचालित होता है हॉस्टल
एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि क्षेत्र में एक एनजीओ की ओर से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के रहने के लिए हॉस्टल संचालित होता है। यह हॉस्टल क्षेत्र में ही एक सरकारी स्कूल के कमाउंड में स्थित है। यहां के लीडर ने पुलिस को बताया कि उनके हॉस्टल में पढ़ने वाली 14 वर्ष की छात्रा भी रहती है।

हॉस्टल की वार्डन को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया
वह लॉकडाउन में अपने घर चली गई थी। पिछले दिनों सरकार ने स्कूल खोलने के आदेश जारी किए तो 21 को यह स्कूल भी खुला। छात्रा यहां आई तो उसने हॉस्टल की वार्डन को अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। 
विज्ञापन


उत्तराखंड: ऋषिकेश में कलयुगी बाप बना हैवान, बेटी से किया दुष्कर्म, बच्ची की उम्र महज चार साल

मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी दी
छात्रा ने प्रमोद सिंह पर आरोप लगाया है। बताया कि गत 16 सितंबर को उसकी मां ने डांट दिया था। इसके बाद वह घर से निकल गई। रास्ते में उसे प्रमोद नाम का युवक मिला। प्रमोद उसे पहले से ही जानता था। वह उसे जबरदस्ती अपने साथ एक मकान में ले गया।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। मारपीट की और फिर जान से मारने की धमकी दी। एसओ ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें