संयुक्त टीम ने देखा कि यहां बहुत से युवक और युवतियां पार्टी कर रहे हैं। वहां हॉल में लगे एक काउंटर पर भारी मात्रा में शराब सजाई गई थी। इनमें कुछ बोतलें खाली थीं। जबकि, करीब एक पेटी विदेशी मदिरा वहां से बरामद की गई। युवाओं में 40 युवक और 17 युवतियां शामिल हैं। पुलिस ने इन सभी के पुलिस एक्ट के तहत चालान किए। जबकि, मकान मालिक रजनी निवासी गाजियावाला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम का इस कार्रवाई में बड़ा सहयोग किया है। उधर, इस मामले में जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा ने बताया कि आबकारी की टीम को व्हाट्सएप पर एक निमंत्रण दिखा था। इस पर पुलिस के सहयोग से यह कार्रवाई की गई है।
एक रात के लिए किराए पर लिया था मकान
जांच में पता चला है कि इस मकान में महिला अकेली रहती है। पार्टी के आयोजनकर्ताओं ने इस मकान को एक रात के लिए किराए पर लिया था। हालांकि, इसके लिए कितना किराया महिला को दिया गया था। इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। इससे पहले भी एक पार्टी कहीं और आयोजित की गई थी। पार्टी में एंट्री फीस एक हजार, दो हजार और तीन हजार रुपये रखी गई थी। इस फीस को चुकाने के बाद युवाओं को इसके हिसाब से ही शराब परोसी जा रही थी।
अश्लील तरीके का छापा था निमंत्रण
पार्टी के आयोजनकर्ताओं निमंत्रण को भी युवाओं के लिए आकर्षक बनाने के लिए अश्लील सामग्री के साथ छपवाकर वायरल किया था। इस पार्टी को सीक्रेट रूम पार्टी भी बताया जा रहा है। इसका बाकायदा एक लिंक और मोबाइल नंबर भी इस निमंत्रण पर प्रकाशित किया गया है। इसी पर संपर्क कर युवा वहां पर इकट्ठा हुए थे।