‘सीमा पर की गई है सोलर फेंसिंग’
रायपुर रेंज के वन क्षेत्राधिकारी राकेश नेगी ने बताया कि आबादी क्षेत्र के पास जंगल की सीमा पर सोलर फेंसिंग की गई है, लेकिन स्थानीय निवासी फेंसिंग के नीचे से जंगल की ओर चले जाते हैं। जंगल में हाथी समेत अन्य वन्यजीवों की गतिविधि भी अत्यधिक रहती है और मानव संघर्ष का खतरा बना रहता है, जिसके चलते क्षेत्रवासियों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की जाती है। क्षेत्र में रात्रि गश्त कर वन्यजीवों की गतिविधि पर नजर रखी जाती है। वर्षाकाल में जंगल में घनी झाड़ियां होने के कारण वन्यजीवों के साथ मानव संघर्ष की आशंका बढ़ जाती है।वहीं, डीएफओ अमित कंवर ने बताया कि वन विभाग की ओर से पीड़ित परिजनों को मुआवजा देने की कार्रवाई शीघ्र की जा रही है। कहा कि जंगल की तरफ जाने वाले लोगों को सतर्कता बरतनी चाहिए।