टिहरी जनपद के प्रमुख पर्यटन स्थल कैंपटी फॉल में होटल बुकिंग, स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण और कोरोना जांच रिपोर्ट के बिना पहुंचे 72 पर्यटकों को पुलिस ने वापस भेज दिया। साथ ही कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन करने पर 26 पर्यटकों का चालान किया गया।
कैंपटी थाना इंचार्ज नीलम ने बताया कि कैंपटी में बिना मास्क लगाए घुम रहे 13 पर्यटकों के चालान किए गए। साथ ही सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन पर 9, एमवी एक्ट में 1 और कोटपा के तहत 3 के चालान किए गए। उन्होने बताया कि 15 वाहनों के 72 पर्यटकों को कैंपटी फॉल से वापस भेजा गया है। बताया कि एक बार में 50 लोगों को झील और झरने के पास जाने दिया जा रहा है।