फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kalsi News: खनन पट्टे की साइट पर कमरे में फंदे से लटका मिला पूर्व कर्मचारी का शव, फर्श पर थे खून के धब्बे

Thu, 23 Nov 2023 10:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कालसी(देहरादून)

सार

देहरादून के आशीर्वाद एंक्लेव निवासी एक खनन कारोबारी का कालसी गेट के पास अमलावा नदी में खनन पट्टा है। बृहस्पतिवार दोपहर को खनन कारोबारी साइट पर पहुंचे। उन्होंने साइट पर बने कमरे की खिड़की की जाली कटी हुई देखी।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना क्षेत्र के कालसी गेट के पास अमलावा नदी पर खनन पट्टे की साइट पर पूर्व कर्मचारी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पंखे के कुंडे से लटका मिला। खनन कारोबारी की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ताला तोड़कर भीतर दाखिल हुई। मृतक की उंगली पर चोट के निशान और फर्श पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, देहरादून के आशीर्वाद एंक्लेव निवासी एक खनन कारोबारी का कालसी गेट के पास अमलावा नदी में खनन पट्टा है। बृहस्पतिवार दोपहर को खनन कारोबारी साइट पर पहुंचे। उन्होंने साइट पर बने कमरे की खिड़की की जाली कटी हुई देखी। जब भीतर झांक कर देखा तो अंदर उनका पूर्व कर्मचारी रस्सी के सहारे पंखे के कुंडे पर लटका हुआ था।

Dehradun: आयकर विभाग की कार्रवाई दूसरे दिन भी जारी, उत्तरांचल विवि समेत कई जगह मारा छापा, बैंक खाते किए फ्रीज
विज्ञापन


खनन कारोबारी ने इसकी सूचना कालसी थाना पुलिस को दी। सूचना पर थाना प्रभारी वैभव गुप्ता टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कारोबारी ने बताया कि कमरे की चाबी उनके घर पर है। उसके बाद थाना पुलिसकर्मी किसी तरह ताले को तोड़कर भीतर दाखिल हुए। पुलिसकर्मियों ने शव को नीचे उतारा। 
विज्ञापन


बताया कि मृतक का नाम संदीप उर्फ माघू (30) पुत्र पदम प्रकाश है। मृतक थाना क्षेत्र के डिंडाल गांव का रहने वाला था। वह हाल में कालसी के हरीपुर में रह रहा था। मृतक अविवाहित है और परिजनों के अनुसार वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था। युवक पूर्व में खनन पट्टे पर देखभाल का कार्य करता था। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने भी एकत्र किए हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें